उत्तराखंड के नाम बड़ी उपलब्धि, बनेगा रोप-वे विनिर्माण वाला पहला राज्य

पूरे देश में उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य होगा, जहां रोपवे विनिर्माण प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Ropeway Manufacturing: Uttarakhand ropeway manufacturing project approved
Image: Uttarakhand ropeway manufacturing project approved

देहरादून: केंद्र की मदद से उत्तराखंड में बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

Uttarakhand ropeway manufacturing project approved

इसी कड़ी में उत्तराखंड के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज होने वाली है। अपना प्रदेश रोपवे विनिर्माण वाला राज्य बनने जा रहा है। पूरे देश में उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य होगा, जहां रोपवे विनिर्माण प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने विनिर्माण प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार से भूमि उपलब्ध कराने की पेशकश की थी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हामी भर दी है। प्रदेश के रोपवे विनिर्माण राज्य बनने से क्या-क्या फायदे होंगे, ये भी जान लें। दरअसल देश में रोपवे स्थापित करने वाली कंपनियां तो हैं, लेकिन इसके पुर्जों व अन्य तकनीक के लिए हम काफी हद तक यूरोपीय देशों पर निर्भर हैं। आगे पढ़िए

केंद्र सरकार का रोपवे परियोजनाओं को स्थापित करने के साथ ही इसके स्वदेशी पुर्जे और तकनीक तैयार करने पर है। उत्तराखंड में इस वक्त कई रोपवे परियोजनाओं का निर्माण प्रस्तावित है। प्रदेश रोपवे विनिर्माण वाला राज्य बन जाएगा तो वह राज्य में प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं का निर्माण कराने के साथ वह अन्य हिमालयी राज्यों को भी रोपवे प्रोजेक्ट में रोपवे से संबंधित स्वदेशी तकनीक व कलपुर्जे उपलब्ध करा सकेगा। इससे उत्तराखंड के साथ-साथ दूसरे राज्यों को भी फायदा होगा। भूमि मुहैया होने के बाद केंद्र सरकार रोपवे विनिर्माण की अवस्थापना, डिजाइन, तकनीक और शोध में सहयोग देगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम धामी से प्रोजेक्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की पेशकश की थी, इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हामी भर दी है।