Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उत्तराखंड का हर कोना प्रकृति के आशीर्वाद से परिपूर्ण है। उत्तराखंड को प्रकृति का आशीर्वाद है और यहां पर दूर-दूर से लोग प्रकृति से जुड़ाव महसूस करने आते हैं आज हम आपको किसी अनएक्सप्लार्ड नहीं बल्कि राज्य की राजधानी देहरादून के अंदर ही एक ऐसे झरने के बारे में बताने जा रहे हैं उसके बारे में बहुत कम लोगों ने सुना होगा यहां तक की स्थानीय लोगों ने भी उसे झरने को ज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया होगा। हम मसूरी के केंपटी फॉल या फिर अन्य मशहूर झरनों की बात नहीं बल्कि देहरादून में मौजूद एक ऐसे झरने की बात कर रहे हैं जहां पर जाकर आपको वास्तविक रूप से प्रकृति से जुड़ाव महसूस होगा और आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं राजधानी देहरादून के किमाड़ी में स्थित यह वॉटरफॉल की जो अपने आप में अद्भुत है। आगे पढ़िए
यहां की सैर करना मतलब जन्नत की सवारी करना। यहां आकर प्रकृति के सौंदर्य का एक अद्भुत नजारा आपको देखने को मिलेगा।आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यह नज़ारा आपको उत्तराखंड के किसी दूरस्थ कोने में नहीं बल्कि राजधानी देहरादून में ही देखने को मिल जाएगा। देहरादून के किमाड़ी में यह वॉटरफॉल मौजूद है जहां पर सैकड़ो पर्यटक रोजाना अपना समय व्यतीत करने और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं। इस झरने का सौंदर्य ऐसा है कि आप एक बार यहां जाएंगे तो आपका वापस आने का मन नहीं करेगा। किमाड़ी में कई जगहों से प्राकृतिक जलधाराएं निकलती हैं, लेकिन उन सब में यह वॉटरफॉल सबसे बड़ा और सबसे सुंदर है। लोग यहां पर नहाते हैं पिकनिक मनाते हैं और फोटोशूट भी करते हैं। राजधानी में होने की वजह से लोगों को इसके लिए लंबी ड्राइव नहीं लेनी पड़ती और इस वॉटरफॉल को एक ही दिन में अच्छे से घूम कर वापस घर आया जा सकता है। तो फिर देरी किस बात की आप भी अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ इस वीकेंड किमाड़ी वॉटरफॉल जाने का प्लान बनाइए।