उत्तराखंड: ‘मैं जा रहा हूं, आपस में लड़ना मत’, ये लिखकर 19 साल के लड़के ने की खुदकुशी

19 साल के युवक ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट ''मैं जा रहा हूं, आपस में लड़ना मत'', फिर फांसी लगा कर की आत्महत्या
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Haldwani boy suicide: 19 year old boy committed suicide in Haldwani
Image: 19 year old boy committed suicide in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी में 19 साल के युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर मौत को गले लगा लिया।

19 year old boy committed suicide in Haldwani

जी हां, आत्महत्या करने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें उसने लिखा "मैं जा रहा हूं, आपस में लड़ना मत'।युवक का शव घर में ही लटका हुआ मिला है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। प्राथमिक दौर पर मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है। मिली गई जानकारी के मुताबिक मौत को गले लगाने वाला 19 साल का युवक नैनीताल रोड पर स्थित वैलेजालीलॉज में रहता था। वह कारों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। ऐसा बताया जा रहा है पारिवारिक कलह के चलते अक्सर उसके घर में विवाद होता रहता था। आगे पढ़िए

रविवार रात को भी उसके घर में किसी बात को लेकर मामूली सी कहासुनी हो गई थी जिससे युवक काफी परेशान हो गया था और उसी रात उसने पंखे से लटक कर अपनी जान ले ली। सोमवार की देर सुबह तक जब युवक सो कर नहीं उठा तो उसके परिजन उसके कमरे में गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने कमरे के दरवाजे को जैसे ही खोला तो उन्हें अपने बेटे की लाश मिली। पुलिस के अनुसार युवक ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम में एक पोस्ट भी अपलोड की है, जिसमें उसने कहा है कि ''मैं जा रहा हूं, आपस में लड़ना मत''. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रखा है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।