Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार प्रशासनिक फेरबदल को लेकर फिर से चर्चा का विषय बन गई है।
अब एक और बड़ा फैसला लेते हुए आठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आईपीएस नीलेश आनंद भरणे को आईजी कुंमाऊ से आईजी पीएंडएम भेजा गया है। वहीं आईपीएस प्रहलाद नारायण मीणा को नैनीताल का एसएसपी बनाया गया है। इसी तरह आईपीएस योगेंद्र रावत को डीआईजी अभिसूचना से डीआईजी कुंमाऊ की जिमेदारी दी गई है। आगे पढ़िए
इसके अलावा आईपीएस दलीप कुंवर को डीआईजी अभिसूचना भेजा गया है। आईपीएस अधिकारी प्रमेंद्र डोभाल को एसपी चमोली से हटाकर हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है, जबकि रेखा यादव को एसपी ट्रैफिक हरिद्वार से हटाकर एसपी चमोली बनाया गया है। आईपीएस अजय सिंह को हरिद्वार से देहरादून एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है। पंकज भट्ट को नैनीताल एसएसपी से हटा कर सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।इससे लगभग दो हफ्ते पहले उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 आईएएस, 3 पीसीएस और एक सचिवालय सेवा के अधिकारियों का भी तबादला कर दिया था।