देवभूमि में ममता शर्मसार, झाड़ियों में मिला नवजात शिशु की क्षत-विक्षत लाश

माना जा रहा है कि किसी ने लोकलाज के डर से बच्चे को यहां फेंक दिया होगा। पुलिस बच्चे के माता-पिता को ढूंढ रही है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Almora Newborn Child Corpse: Dead body of a newborn baby found in Almora
Image: Dead body of a newborn baby found in Almora

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।

Dead body of a newborn baby found in Almora

यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिला। माना जा रहा है कि किसी ने लोकलाज के डर से बच्चे को यहां फेंक दिया होगा। घटना बुधवार की है। जाखनदेवी स्थित त्रिपुरासुंदरी वार्ड निवासी महिला अपनी गाय लेने घर के पास खेत में गई थी। इस दौरान महिला को खेत में एक थैले में कपड़े लिपटे दिखाई दिए। नजदीक जाकर देखा तो उसमें सड़ी-गली हालत में नवजात का शव था। महिला ने इस बारे में सभासद अमित साह मोनू को बताया। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने बताया कि शव करीब दो सप्ताह पुराना होने की आशंका है। आगे पढ़िए

शव बुरी तरह से सड़ गया था। जमीन मालिक ने बताया कि सितंबर पहले सप्ताह में आस-पास के लोगों को नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उन्हें लगा कि यह सामान्य घटना है, इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। इन दिनों बरसात में घटनास्थल पूरी तरह से झाड़ियों से पटा हुआ था। मंगलवार को झाड़ियां साफ होने के बाद अगले दिन वहां से शव बरामद हुआ। अल्मोड़ा के कोतवाल अरूण कुमार ने कहा कि नवजात के माता-पिता और इसे यहां फेंकने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, अब शव को डीएनए के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।