Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल से बुरी खबर सामने आई है। यहां देर रात अचानक ही प्रसिद्ध फोटोग्राफर अमित साह की तबीयत बिगड़ गई और आज सुबह उनकी मौत हो गई।
प्रसिद्ध छायाकार पर्वतारोही व नैनीताल निवासी यूट्यूबर अमित साह का आकस्मिक निधन से नैनीताल जिले समेत पूरे राज्य में शोक की लहर है। वे उत्तराखंड के एक उभरते हुए फोटोग्राफर थे। उनका यूट्यूब चैनल भी था। वहां वीडियो के माध्यम से वे नैनीताल से जुड़े रोचक तथ्यों की जानकारी देते थे। महज 43 वर्षीय अमित साह की बीती रात अचानक तबियत बिगड़ गई जिसपर उनको परिजन उन्हें बीडी पाण्डे जिला अस्पताल लेकर गये जहाँ उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। आगे पढ़िए
इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। आपको बता दें कि बीते रविवार 17 सितंबर को ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज अमित साह फोटोग्राफी पर अपना एक यूट्यूब लिंक साझा किया था जिसमें कि उन्होंने नैनीताल नंदा देवी महोत्सव की तैयारी के संबंध में जानकारी दी थी और आज सुबह-सुबह उनके निधन की दुखद खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। अमित साह की फोटोग्राफी के लिए केवल राज्य और देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहचान थी। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनका जाना उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है।