Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में टोल टैक्स को लेकर हाल ही में पर्यटकों और टोलकर्मियों के बीच जमकर विवाद हो गया।
यह विवाद इतना बढ़ गया कि घूमने आए पर्यटकों ने तलवारें निकाल लीं। बता दें कि नैनीताल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह झगड़ा लेक ब्रिज चुंगी तल्लीताल में बीते देर सायं टोल टैक्स पर हुआ। इस विवाद में पर्यटकों ने तलवारें निकाल दीं। टोलकर्मी व स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ी तो पर्यटक बैरिकेट को तोड़ते हुए कार लेकर फरार हो गए। इस दौरान टोल चुंगी में काम करने वाला एक युवक चोटिल भी हो गया। दरअसल बीती शाम एक कार को रोक कर जब टोल कर्मियों ने पर्यटकों से टोल शुल्क मांगा तो उन्होंने देने से मना कर दिया। जिसके चलते टोल कर्मियों व पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। टोल कर्मियों ने आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने पर कार सवारों ने तलवारें निकाल ली, जिस पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और बवाल हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ देख पर्यटकों ने कार से बैरीकेट तोड़ दिया और फरार हो गए। इस दौरान एक टोलकर्मी पर तलवार से हमला भी किया, जिसमें एक कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।