अंकिता भंडारी हत्याकांड: आज ही के दिन अंकिता हत्याकांड से दहल गया था उत्तराखंड, साल के बाद भी नहीं मिला 'न्याय'
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Ankita Bhandari Murder Case Update
ऋषिकेश: आज साल भर हो गया है,जब उत्तराखंड की अंकिता भंडारी पुलकित आर्या दरिंदे का शिकार हो गई थी। एक साल से अंकिता को इंसाफ़ नहीं मिल सका है।
Uttarakhand Ankita Bhandari Murder Case Update
18 सितंबर 2022 को पूरा उत्तराखंड सिहर गया था, जब अंकिता की लाश गंगा नदी से मिली थी। अंकिता भंडारी की वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो साथियों के साथ हत्या कर दी थी। लेकिन शर्म की बात है कि एक गरीब मां बाप अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांगने के लिए दर दर भटक रहे हैं, लेकिन साल भर होने के बाद भी उनको न्याय नहीं मिल सका है। एक साल बीत जाने के बाद भी अंकिता के माता-पिता उसे याद कर रोने लगते हैं।अंकिता के माता-पिता आज भी बेटी खोने के दर्द से जूझ रहे हैं। करीब एक साल पहले पौड़ी जिले के डोभ श्रीकोट निवासी वीरेंद्र भंडारी की इकलौती बेटी अंकिता यमकेश्वर के वनंत्रा रिजॉर्ट से गुम हो गई थी। पिता वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि लाडली बेटी को खो देने का गम आज तक उनको सता रहा है। लाडली के साथ ऐसा हादसा होगा, इस बात को याद करके भी रूह कांप जाती है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद हर कोई उसके लिए इंसाफ की मांग कर रहा था, मगर साल भर होने के बाद भी अंकिता को इंसाफ दिलाने में सरकार नाकामयाब रही है। आज भी उसके माता पिता, अपनी बच्ची के लिए लड़ रहे हैं। सरकार ने अंकिता के गांव तक सड़क पहुंचाने व बेटे को सरकारी नौकरी देने का भी भरोसा दिया था, लेकिन एक साल होने को है. ये दोनों ही बातें आज तक पूरी नहीं हुई। अंकिता के माता-पिता की आंखें अब केवल न्याय मिलने की राह देख रही हैं। शर्म की बात यह है कि अबतक अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कई गवाह पेश हो चुके हैं जो कि इसको इंगित करते हैं कि पुलकित आर्या और उसके साथियों ने अंकिता की हत्या की है। यहां तक की तीनों ने हत्या का जुर्म भी कबूला है। उसके बावजूद, साल भर के बाद भी अंकिता को अब तक न्याय नहीं मिल सका है।