Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड विधानसभा सीट द्वाराहाट से कांग्रेस के विधायक मदन बिष्ट का एक वीडियो वायरल हुआ है।
वह इस वीडियो में अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस मेर को धमकाते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। वह निदेशक की पत्नी के वीडियो बनाने पर नाराजगी जताते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए वायरल वीडियो में नजर आए। वहीं डॉ. मेर की तहरीर पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विधायक ने अपने बचाव में कहा है कि वह निदेशक के कॉलेज में मौजूद कर्मचारियों के वेतन से संबंधित बात करने आए थे मगर निदेशक में उनके साथ में अभद्र व्यवहार किया। दरअसल डॉयरेक्टर डॉ. केकेएस मेर ने अपनी तहरीर में कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक ही नारायण सिंह रावत नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। विधायक ने उनसे कॉलेज के कार्यों और टेंडर के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद उनके दूसरे नंबर पर कई कॉल आईं जो उन्होंने रिसीव नहीं की। आरोप है कि रात करीब 10 बजे विधायक अपने समर्थकों के साथ परिसर स्थित उनके आवास पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज देने लगे। आगे देखिए वीडियो
उनके साथ आए नारायण सिंह रावत ने विधायक से माफी मांगने के लिए कहा। जब वे बाहर नहीं आए तो उनके दरवाजे को जोर-जोर से पीटा गया तहरीर के आधार पर पुलिस ने विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि निदेशक ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने केवल कर्मचारियों की परेशानी को लेकर निदेशक से वार्ता की थी लेकिन उन्होंने अभद्रता की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।