जुलाई और अगस्त महीने में गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण यहां राफ्टिंग बंद कर दी गई थी। आप भी पढ़िए पूरी खबर
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Image: Water Rafting River Rafting in Rishikesh
ऋषिकेश: राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश आने वाले पर्यटक आज से गंगा में अठखेलियां कर सकेंगे।
River Rafting in Rishikesh
जुलाई और अगस्त महीने में यहां राफ्टिंग बंद कर दी गई थी, लेकिन कौडियाला मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में एक बार फिर राफ्टिंग की गतिविधि शुरू होने जा रही है। पहले चरण में मरीन ड्राइव से शिवपुरी तथा क्लब हाउस से मुनिकीरेती तक राफ्टिंग संचालन की अनुमति दी गई है। मानसून के दौरान जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग गतिविधियां बंद कर दी जाती हैं। इस दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ रहता है। 1 सितंबर से नया राफ्टिंग सत्र आरंभ होता है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो सका। आगे पढ़िए
गंगा में जलस्तर अधिक होने के कारण एक सितंबर से राफ्टिंग की गतिविधि आरंभ नहीं हो पाई। बीते शुक्रवार को गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति से जुड़ी तकनीकी टीम ने गंगा में उतरकर राफ्टिंग की संभावनाओं का आकलन किया। इसके बाद टीम ने कहा कि गंगा में जलस्तर अब काफी हद तक राफ्टिंग के अनुकूल हो गया है। अब यहां पहले चरण में मरीन ड्राइव से शिवपुरी तथा क्लब हाउस (ब्रह्मपुरी) से खारास्रोत तक राफ्टिंग की गतिविधि शुरू कराने का निर्णय लिया गया है। शनिवार से राफ्टिंग संबंधी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, रविवार से पर्यटक यहां राफ्टिंग कर सकेंगे। अभी सिर्फ क्लब हाउस तथा मरीन ड्राइव से राफ्टिंग खोली जा रही है। शिवपुरी से क्लब हाउस तथा मुनिकीरेती के बीच फिलहाल राफ्टिंग बंद रहेगी।