उत्तराखंड: यहां 42 घरों पर गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जों पर हुई सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान जोरों शोरों से चलाया जा रहा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital Bulldozer Demolish: Bulldozer demolish illegal encroachment in Nainital
Image: Bulldozer demolish illegal encroachment in Nainital

नैनीताल: नैनीताल में बीते दिन बड़े स्तर पर अतिक्रमण को हटाने का काम किया गया। हाइकोर्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की कवायद चल रही है।

Bulldozer demolish illegal encroachment in Nainital

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान जोरों शोरों से चलाया जा रहा है। दरअसल नैनीताल में स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर हुए अवैध कब्जों पर जिला प्रशासन ने जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्त कर दिया है। ऐसा नही है कि यह सब अचानक ही हुआ।प्रशासन ने 42 अतिक्रमणकरियों को चिन्हित कर सभी को अपने अतिक्रमण खुद हटाने के आदेश देते हुए 15 सितंबर की तारीख तय की थी। इसके बाद अब जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को बलपूर्वक खाली करा रहा है। अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई को लेकर कुमाऊं के विभिन्न जिलों से बुलाई गए पुलिस को पूरे क्षेत्र में तैनात किया गया।

अतिक्रमण करने वालों ने भी इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी। दरअसल सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के नोटिस के बाद कुछ लोगों ने जनहित याचिका में अपना पक्ष रखने के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया था। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि जिस भूमि पर उनके घर और दुकानें बनी हैं वो उसके मालिक की हैं और उनके पास जमीन के दस्तावेज मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें अतिक्रमणकारी कहते हुए हटाने की कार्य योजना तैयार हो रही है। तब नैनीताल जिला प्रशासन को जमीनों की और जांच करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन द्वारा जमीनों की जांच में पाया कि जिन भूमियों की रजिस्ट्री उनके पास मौजूद हैं, वो किसी दूसरे स्थान की है. इसके बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिका को खारिज करते हुए सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब इन अतिक्रमणों को ध्वस्त किया जा रहा है।