Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों को 30 सितंबर से पहले की टिकट नहीं मिलेगी क्योंकि 30 सितंबर तक की सभी टिकट बुक हो चुकी है।
जी हां, 30 सितंबर तक केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं के सभी टिकट बुक हो चुके हैं। वहीं आगे की बुकिंग के लिए एक अक्तूबर को आईआरसीटीसीऑनलाइन बुकिंग खोलेगा। केदारघाटी के गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी सोनप्रयाग से आठ हेली सेवाएं केदारनाथ के लिए उड़ान भर रही हैं। तीस सितंबर तक सभी हेली सेवाओं की टिकट ऑनलाइन बुक हो चुकी हैं। अब केदारनाथ आने वाले यात्री एक अक्टूबर को ही केदारनाथ जाने के लिए हेली टिकट बुक करवा सकते हैं। गुप्तकाशी से आर्यन और ट्रांस भारत, फाटा से पवनहंस, ग्लोबल वेक्ट्रा, थंबी और शेरसी सोनप्रयाग से हिमालयन, क्रिस्टल और एरो एविएशन संचालित हो रही हैं। मॉनसून सीजन के दौरान 6 हेली सेवाएं घाटी से चली गई थीं।मौसम साफ होने पर सभी हेली सेवाएं घाटी लौट आई हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार यात्रियों के लिए अब एक अक्तूबर को हेली टिकट बुकिंग खुलेगी। यात्रा के दूसरे पड़ाव में भारी संख्या में यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं। मानसून के बाद का सीजन हमेशा से केदारनाथ के लिए अच्छा रहा है और इस दौरान यहां खूब श्रद्धालु आते हैं।