मुश्किल में उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट, अब ऑडियो की होगी फॉरेंसिक जांच

मुसीबत में आए विधायक बिष्ट, अब मंत्रियों को अपशब्द कहने वाला हुआ एक ऑडियो वायरल, लिया जाएगा वॉयस सैंपल, कराई जाएगी फोरेंसिक जांच
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dwarahat MLA Madan Bisht Video: Uttarakhand Congress MLA Madan Bisht audio investigation
Image: Uttarakhand Congress MLA Madan Bisht audio investigation

पिथौरागढ़: द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने बेवजह ही मुसीबत मोल ले ली है।कॉलेज के प्रबंधक से गाली गलौज करने के मामले में द्वाराहाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Dwarahat MLA Madan Bisht Video

इस मामले में जो वीडियो और ऑडियो मिला है, पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है, जिन्हें जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद विधायक का वॉयस सैंपल लिया जाएगा। विधायक पर आरोप है कि उन्होंने वहां गाली गलौज की और धमकी दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। अचानक विवादों में आए विधायक की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। इसके बाद एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह प्रदेश के बड़े नेताओं को भी गाली गलौज देते सुने जा रहे हैं। यह ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिष्ट के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल उत्तराखंड विधानसभा सीट द्वाराहाट से कांग्रेस के विधायक मदन बिष्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था। वह इस वीडियो में अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. केकेएस को धमकाते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। डॉ. मेर की तहरीर पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। विधायक ने अपने बचाव में कहा है कि वह निदेशक के कॉलेज में मौजूद कर्मचारियों के वेतन से संबंधित बात करने आए थे मगर निदेशक में उनके साथ में अभद्र व्यवहार किया। अब उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हो गया है। इसको अगर हम यह कहें, कि उन्होंने घर पर बैठे-बैठे मुसीबत को आमंत्रण दे दिया है तो यह भी गलत नहीं होगा।