अंकिता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन, ज्योति रौतेला ने सिर मुंडवाकर मांगा इंसाफ..देखिए वीडियो

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस महिला मोर्चा का अनोखा प्रदर्शन, ज्योति रौतेला ने सिर मुंडवाकर की न्याय की मांग। देखिए वीडिये
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Ankita Bhandari Jyoti Rautela: Congress protest to get justice for Ankita Bhandari
Image: Congress protest to get justice for Ankita Bhandari

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है।

Congress protest to get justice for Ankita Bhandari

अंकिता हत्याकांड, महंगाई, बेरोजगारी, डेंगू व अन्य मुद्दों पर कांग्रेस ने दल बल के साथ सीएम आवास कूच किया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सिर मुंडवा कर विरोध जताया। और सरकार से अंकिता को जल्द न्याय देने की मांग की। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रही कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने सिर मुंडवा कर विरोध जताया। इस दौरान उनके साथ एक महिला नेत्री ने भी सिर मुड़वाया। ज्योति रौतेला ने मांग की है कि सरकार अंकित भंडारी हत्याकांड मामले में वीआईपी का नाम उजागर करे जिसका मोबाइल चैट में जिक्र हुआ है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार जल्द ही इस मामले में अंकिता भंडारी को न्याय नहीं देती तो जिला स्तर पर भी विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। देखिए वीडियो (साभार-हिल न्यूज)