Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप भी मैट्रिमोनियल साइट पर अपने लिए जीवनसाथी तलाश रहे हैं तो सावधान रहें। देहरादून में एक महिला संग शादी के नाम पर बड़ा धोखा हो गया।
पीड़ित महिला तलाकशुदा है। वो दोबारा घर बसाना चाहती थी। इसके लिए महिला ने मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाया। इसके बाद उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। युवक ने महिला को बताया कि उसका भी तलाक का केस चल रहा है, उसने महिला को शादी का भरोसा दिया, लेकिन कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी मुकर गया। अब पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला ने देहरादून की पटेल नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला की उम्र 27 साल है। उसने बताया कि कुछ समय पहले ही उसका अपने पति से तलाक हुआ है।
वर्तमान में वो माता-पिता के साथ रहती है। पिछले साल माता-पिता के कहने पर उसने शादी के लिए मैट्रिमोनियल एप पर रजिस्ट्रेशन कराया था। मैट्रिमोनियल साइट पर उसकी मुलाकात अमित जुयाल निवासी देहराखास, पटेलनगर से हुई। अमित जुयाल ने खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताया था। अमित का भी अपनी पत्नी के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। अमित ने उससे कहा था कि वो अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद जल्द ही दूसरी शादी करेगा। महिला और आरोपी के बीच बातें होने लगी। इस बीच एक दिन अमित ने महिला को अपने देहराखास स्थित फ्लैट पर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद अमित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 7 महीने तक आरोपी महिला की भावनाओं के साथ इसी तरह खेलता रहा, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। अब पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।