उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Uttarakhand NEET PG Counseling Update नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे चरण के पंजीकरण की तारीख बढ़ी, इस तारीख तक करें अप्लाई
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand NEET PG Update: Uttarakhand NEET PG Counseling Update
Image: Uttarakhand NEET PG Counseling Update

देहरादून: नीट पीजी से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय अब चार दिन बढ़ गया है।

Uttarakhand NEET PG Counseling Update

बीते बुधवार को केंद्रीयकृत काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव के बाद एचएनबी मेडिकल विवि ने संशोधित तिथियां जारी कर दीं। विवि कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया, एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर तीसरे चरण के लिए अब छात्र 20 के बजाए 24 सितंबर तक पंजीकरण, सिक्योरिटी फीस जमा करा सकेंगे। 24 तक ही प्रथम व द्वितीय चरण में सीट पाने वाले छात्र अपनी सीट छोड़ सकते हैं। तीसरे चरण की मेरिट 21 की बजाए 25 सितंबर को जारी होगी।21 के बजाए 25 से 29 सितंबर तक च्वाइस भर सकेंगे। तीसरे चरण का सीट आवंटन अब 26 सितंबर के बजाए तीन अक्तूबर को होगा।