Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल के भीमताल में एक आशा वर्कर ने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज शुरू होने के बाद महिला की हालत में सुधार होने लगा, लेकिन पत्नी द्वारा जहर खाने की घटना ने पति को इस कदर सदमा दिया कि उसने खुदकुशी कर ली। इस तरह इस घटना में आशा वर्कर की जान तो बच गई, लेकिन पति नहीं बच सका। घटना भीमताल के भाकर गांव की है। यहां रहने वाले भुवन पलड़िया गांव के एक कालेज में माली थे। उनकी पत्नी रंजना पलड़िया आशा वर्कर है। बुधवार की शाम रंजना ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर पति उसे एंबुलेंस से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। रातभर चले इलाज के बाद रंजना की हालत में सुधार होने लगा, लेकिन पत्नी के आत्मघाती कदम उठाने से भुवन सदमे में आ गए और गुरुवार को पत्नी को अस्पताल में ही छोड़कर चले गए।
दोपहर में पुलिस को मोतीनगर में सड़क किनारे उनकी लाश मिली। पास में जहर की शीशी भी मिली है। भुवन के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 10वीं व दूसरा आठवीं में पढ़ता है। इस घटना के बाद इन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। भुवन के परिजनों ने बताया कि भुवन पत्नी के जहर खाने से तनाव में था। उसने कई रिश्तेदारों व परिवारजनों को फोन करके बताया था कि वह कैसे लोगों को मुंह दिखा पाएगा। पत्नी ने जहर खाकर सही नहीं किया। उसने एक दोस्त को फोन कर 500 रुपये नहीं दे पाने के लिए माफी भी मांगी थी। कई लोगों को फोन कर भुवन ने ये भी कहा था कि मैं जहर खाकर खुद मर रहा हूं। इसके बाद उसने शराब पी और जहर खा लिया। पुलिस ने भुवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।