Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
ऋषिकेश: क्या आपने भी अबतक अपने किराएदार का यह अपने होटल में काम करने वाली किसी भी कर्मचारी का सत्यापन नहीं कराया है?
अगर ऐसा है तो जल्दी से सत्यापन करा लीजिए, क्योंकि उत्तराखंड पुलिस अब बिना सत्यापन के किराएदार या कर्मचारी रखने वाले मकान मालिकों या फिर बिजनेस ओनर्स पर बड़ी कार्यवाही करने जा रही है। हाल ही में थाना मुनिकीरेती की पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 67 मकान मालिकों पर 6.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग बिना सत्यापन के ही किराएदार और कर्मचारी रख लेते हैं जिसके बाद पता लगता है कि वह तो किसी आपराधिक घटना में संलिप्त हो रखे हैं जिससे पुलिस को कार्यवाही करने में दिक्कत होती है।
ऐसे में पुलिस ने लोगों को चेतावनी देता है कि अगर उन्होंने अब तक अपने किराएदार या फिर किसी भी कर्मचारी का सत्यापन नहीं कराया है तो फिर जल्द से जल्द कर लें नहीं तो मालिकों के ऊपर गाज गिर सकती है और उनको मोटा फ़ाईन देना पड़ सकता है। दरअसल प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि रविवार की सुबह अलग-अलग पुलिस टीमों ने क्षेत्र में रहने वाले किरायेदारों व होटल तथा कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन किया। पुलिस टीम ने चौदह बीघा, भजनगढ़, चीनी गोदाम रोड क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 67 मकान मालिक ऐसे मिले जिन्होंने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। प्रत्येक मकान मालिक पर 10 हजार जुर्माना यानी कुल 6.70 लख रुपये जुर्माना किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने नागरिकों से अपील की कि किसी बाहरी व्यक्ति को किराये पर रखने, होटल में काम पर रखने से पूर्व सत्यापन अवश्य कराएं।