देहरादून में इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किया आदेश

2 अक्टूबर को राजधानी देहरादून के सभी क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun Liquor shops closed: Liquor shops will remain closed in Dehradun on 2nd October
Image: Liquor shops will remain closed in Dehradun on 2nd October

देहरादून: शराब के शौकीनों के लिए जरूरी खबर है। 2 अक्टूबर के दिन देहरादून में शराब की दुकानें बंद रहेंगी, कहीं भी शराब की बिक्री नहीं होगी, जो दुकानदार चोरी-छिपे शराब बेचते मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Liquor shops will remain closed in Dehradun on 2nd October

इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। डीएम की ओर से जारी आदेश में देशी, विदेशी मदिरा, बीयर की फुटकर दुकानों को बंद रखने की बात लिखी है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन राजधानी देहरादून में शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी एसडीएम और जिला आबकारी अधिकारी से अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का पालन करवाने को कहा गया है। जिलाधिकारी सोनिका ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि वो जिले में आदेश का अनुपालन कड़ाई से कराएं। आबकारी निरीक्षक को नियम तोड़ने पर शराब की दुकानों को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में नजर बनाए रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे की शराब की दुकानें बंद रहें। इस तरह 2 अक्टूबर को राजधानी देहरादून के सभी क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आदेश का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।