Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: अमूमन अगर कोई व्यक्ति किसी हादसे में मारा जाता है तो व्यक्ति की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसके शव का रासायनिक परीक्षण किया जाता है।
लेकिन क्या हो कि इन शवों को चूहे खा जाएं? वो भी पुलिस के सामने। यह सच में हुआ है, वो भी हल्द्वानी में। मृत लोगों के शवों को चूहे खा रहे हैं। जिन पर रासायनिक परीक्षण होना चाहिए, जिनकी मौत का पता लगाना अभी भी बाकी है, उनके शवों को पुलिस के सामने चूहे खा रहे हैं। पुलिस संदिग्ध मौत के अधिकांश मामलों में विसरा को सुपुर्दगी में लेकर मोर्चरी के एक कमरे में डंप कर रही है। सालों से पड़े कई सैंपल चूहे हजम कर चुके हैं। बता दें कि पोस्टमार्टम के जरिए व्यक्ति की मौत की मुख्य वजह का पता लगता है। आगे पढ़िए
खासकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामलों में पुलिस शव को कब्जे में लेकर डाक्टरों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराती है और विसरा सुरक्षित रखकर फोरेंसिक साइंस लैब रुद्रपुर भेजती है। पुलिस इसके सैंपल को मोर्चरी से रिसीव कर अपनी सुपुर्दगी में ले लेती है। इसके बाद उसे लैब भेजने की बजाय मोर्चरी के ही एक कमरे में डंप कर दे रही है, और कई शव, चूहों ने कुतरकर नष्ट कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो 100 से अधिक सैंपल चूहे ने काटकर नष्ट कर दिए हैं। पुलिस सब कुछ जानने के बाद भी चुप्पी साधे हुए है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि विसरे को जांच के लिए तय समय पर भेजा जाना चाहिए। अगर इन शवों को विसरा जांच के लिए नहीं भेजा जा रहा है तो गलत है। इस मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।