दुखद: नहीं रहे उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 78 साल की आयु में निधन

उनका निधन रामपुर रोड हुंडई शोरूम के पास उनके हल्द्धानी स्थित निवास में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Puran Chandra Sharma passes away: Former Uttarakhand BJP state president Puran Chandra Sharma passes away
Image: Former Uttarakhand BJP state president Puran Chandra Sharma passes away

हल्द्वानी: अविभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा का निधन हो गया है।

Uttarakhand BJP leader Puran Chandra Sharma passes away

वह 78 वर्ष के थे। पूरन चंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे और वह उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रहे। उनका निधन रामपुर रोड हुंडई शोरूम के पास उनके हल्द्धानी स्थित निवास में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। भाजपा नेता सुरेश तिवारी ने बटवताया कि उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास से कल 27 सितंबर की सुबह 10 बजे से चित्रशिला घाट रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी.