उत्तराखंड में खालिस्तानी आतंकियों की धरपकड़ के लिए NIA की छापेमारी, दो जिलों में कार्रवाई

एनआईए ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
NIA raid in Uttarakhand: NIA raid in Uttarakhand
Image: NIA raid in Uttarakhand

देहरादून: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने खालिस्तानी आतंकियों की धरपकड़ के लिए कई राज्यों में छापेमारी शुरू कर दी है।

NIA raid in Uttarakhand

उत्तराखंड में भी गैंगस्टरों और खालिस्तानी आतंकियों की तलाश में एनआईए ने दो जगह छापेमारी शुरू की है। एनआईए ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है, जब कनाडा में खलिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने उन्हें कनाडाई नागरिक बताते हुए भारत पर हत्या का आरोप लगाया था। कनाडा से भारतीय राजनयिक को भी बाहर कर दिया। इसके जवाब में भारत ने भी दिल्ली से कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया और कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा भी रोक दी। आगे पढिए

खालिस्तानी समर्थक कनाडा में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच एनआईए ने खालिस्तानी आतंकियों की धरपकड़ के लिए कई राज्यों में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के बाजपुर और देहरादून के टर्नर रोड के पास एनआईए की छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। एनआईए ने यह कदम आतंकवादियों और ड्रग्स डीलर्स के बीच सांठगांठ को खत्म करने के मकसद से उठाया है। दरअसल, भारत में बैठे आतंकी मददगार विदेशों में रहे रहे आतंकियों और गैंगस्टरों को हवाला चैनल के माध्यम से हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। गैंगस्टरों की तलाश में एनआईए ने उत्तराखंड समेत दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के करीब 50 इलाकों में छापेमारी की है।