देहरादून में गरजा बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर चली जेसीबी

नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में सोमवार को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dehradun Illegal Encroachment: Bulldozer action on illegal encroachment in Dehradun
Image: Bulldozer action on illegal encroachment in Dehradun

देहरादून: अगर आप देहरादून में बहुत आते-जाते हैं या यहीं रहते हैं तो आप इस बात से पूरी तरह वाकिफ़ होंगे कि आइएसबीटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किस कदर अतिक्रमण पसरा हुआ है।

action on illegal encroachment in Dehradun

यहां फुटपाथ किनारे झुग्गी झोपड़ियों की भरमार है। अतिक्रमणकारियों ने नाक में दम कर दिया है। ऐसे में देहरादून प्रशासन ने इन अतिक्रमणकारियों पर पिछले दिन गाज गिराई। आईएसबीटी पर पसरे लोगों के अतिक्रमण पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। आइएसबीटी के पास सड़क किनारे और फुटपाथ पर बनी झुग्गियों, दुकानों और अन्य कब्जों पर निगम की जेसीबी गरजी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को वहां से खदेड़ा। पूर्व में भी इस प्रकार की कार्रवाई की जा चुकी है लेकिन कुछ समय बाद ही अतिक्रमण जस का तस फैल गया।

दरअसल देहरादून आईएसबीटी के फुटपाथ पर और फ्लाईओवर के नीचे काफ़ी लंबे वक्त से लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। वे वहीं दुकान चलाते हैं, जिससे शहरवासियों को आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पहली बार नहीं है कि यहां से अतिक्रमण हटाया गया है। लेकिन इस बार सख्त कार्यवाही की गई है। नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में सोमवार को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ आइएसबीटी के पास हरिद्वार बाईपास पर पहुंची। अतिक्रमणकारियों कड़ी चेतावनी देकर वहां से खदेड़ा गया। टीम ने आइएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे और आसपास लगभग 500 मीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया।पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर यहां पर दोबारा अतिक्रमण किया जाता है तो और भी ज्यादा सख्त कार्यवाही की जाएगी।