देहरादून में सिरफिरे ने महिला पर फेंका लाल रंग का पानी, बोला- साथ नहीं चलोगी तो एसिड भी है

जब महिलाएं-बच्चियां राजधानी में ही सुरक्षित नहीं हैं तो सोचिए प्रदेश के दूसरे हिस्सों का क्या हाल होगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun Girl Acid Attack: Boy  molested girl in Dehradun Kanwali Road
Image: Boy molested girl in Dehradun Kanwali Road

देहरादून: देहरादून...उत्तराखंड की राजधानी। जब यहीं पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो सोचिए प्रदेश के दूसरे जिलों का क्या हाल होगा।

Boy molested girl in Dehradun

दून में युवक ने एक महिला को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लाल रंग का लिक्विड फेंक दिया। कहने लगा कि साथ नहीं चलोगी तो मेरे पास तेजाब भी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला विधवा है। एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है। वह रोज अपने काम पर आती-जाती है। सुनील भट्ट नाम का युवक उससे अक्सर छेड़खानी करता है। 19 सितंबर को भी आरोपी ने महिला संग छेड़छाड़ की और उस पर लाल रंग का पदार्थ फेंक दिया। घबराई हुई महिला सड़क पर गिर गई। उसने अपने भाई को मौके पर बुलाया तो आरोपी वहां से भाग गया। ये घटना कांवली रोड पर हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है।

19 सितंबर की घटना के बाद युवक ने सोमवार को फिर कांवली रोड पर महिला का रास्ता रोक लिया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने अपनी जेब से एक बोतल निकाली और उसमें भरा लाल रंग का तरल पदार्थ महिला पर फेंक दिया। बोला कि यह तेजाब है। आरोपी ने धमकी दी कि अगर महिला उसके साथ नहीं चलेगी तो वो उस पर तेजाब फेंक देगा। घबराई महिला ने अपने भाई को फोन किया। तब तक वहां पर लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर युवक वहां से भाग गया। पीड़ित ने अब आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।