अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा और मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर देहरादून में रूट प्लान हुआ जारी, 2 मिनट में पढ़ लीजिए
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Dehradun route plan traffic divert 28 September
देहरादून: देहरादून में आज बारावफात और अनंत चतुर्दशी पर रूट डायवर्ट रहेगा।
Dehradun route plan 28 September
ऐसे में ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें, नहीं तो आपको बेवजह ही दिक्कत हो जाएगी। पुलिस के डायवर्जन प्लान समय 28 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से शोभायात्रा और जुलूस समाप्त होने तक रहेगा। देहरादून एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने बताया कि शोभायात्रा और जुलूस के दौरान सहारनपुर रोड, गांधी रोड, दर्शन लाल चौक, घंटाघर और प्रिंस चौक आदि मार्गों एवं क्षेत्रों का प्रयोग न करते हुए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा को लेकर रूट प्लान
अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा दिगंबर जैन भवन से सहारनपुर चौक होते हुए पलटन बाजार से डिस्पेंसरी रोड होकर राजा रोड होते हुए दिगंबर जैन भवन तक जाएगी। ऐसे में राजा रोड से गांधी रोड पर शोभायात्रा के पहुंचने पर प्रिंस चौक से तहसील चौक की आने वाले वाहनों को चंदन नगर कट से कचहरी रोड होते हुए द्रोण कट की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा दिगंबर जैन भवन से प्रस्थान होने पर प्रिंस से आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहनों को प्रिंस चौक से रेसकोर्स चौक और धर्मपुर होते हुए आईएसबीटी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। घंटाघर के पास शोभायात्रा पहुंचने पर दर्शन लाल से घंटाघर आने वाले वाहनों को लैंसडाउन चौक की ओर भेजे जाएंगे।
मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर रूट प्लान
द्रोण कट और तहसील चौक से कोई भी वाहन दून चौक और बुद्धा चौक की ओर न भेजते हुए सीधा दर्शन लाल चौक की ओर भेजा जाएगा। जुलूस ब्रह्मपुरी पटेल नगर से सहारनपुर चौक-प्रिंस चौक-दून चौक होते हुए बुद्धा चौक से रेंजर्स कॉलेज के पास जमाल शाह बाबा मजार तक निकलेगा। जुलूस के ब्रह्मपुरी पटेल नगर से शुरू होने पर पटेल नगर मंडी-लाल पुल-सहारनपुर चौक से वाहन जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे, जो कि बल्लूपुर चौक से होते हुए घंटाघर की ओर भेजे जाएंगे।