Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: शनिवार से लॉन्ग वीकेंड का आगाज़ हो चुका है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी और आसपास के राज्य के लोग उत्तराखंड की मशहूर डेस्टिनेशन नैनीताल में छुट्टी मनाने पहुँच रहे हैं।
2 अक्टूबर तक नैनीताल का पूरी तरह पैक होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। अधिकतर होटलों में बुकिंग फुल चल रही है। अधिकांश होटलों के अधिक कमरे पैक हो चले हैं। तीन दिन अवकाश के चलते दो अक्टूबर तक सैलानियों का उमड़ना जारी रहेगा। नगर की पार्किंग स्थल पैक हो चुकी है। पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सैलानियों की संख्या बढ़ने से नगर में रौनक नजर आई।एकाएक बढ़ी पर्यटकों की आमद से नैनीताल गुलज़ार हो चला है। कारोबारियों के भी चेहरे खिल गए गई हैं। मालरोड में भी चहल कदमी करने वाले सैलानियों की भीड़ रही। नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। नैना देवी मंदिर में भी पूरे दिन धार्मिक सैलानियों ने मत्था टेका। कुल मिला कर आने वाले कुछ दिन नैनीताल में ऐसी ही रौनक रहेगी। ऐसे में अगर आप भी नैनीताल आ रहे हैं तो फिर पहले से ही बुकिंग करके आएं क्योंकि यहां पर आखिरी समय में बुकिंग मिलना बेहद मुश्किल हो जाएगा।