Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम साफ है। इसी के साथ पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है।
लांग वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। अधिकांश होटलों में पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कराई है। शुक्रवार को यहां 50 फीसदी होटल पर्यटकों से पैक रहे। शनिवार और रविवार के लिए भी बड़ी संख्या में बुकिंग आई। 2 अक्टूबर तक बुकिंग फुल ही बताई जा रही है। वीकेंड पर शहर के होटल करीब 80 फीसदी पैक रहने की उम्मीद है। सबसे अधिक बुकिंग एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी के कई शहरों के पर्यटकों की है। मसूरी में पर्यटकों की तादाद बढ़ती है तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा जाती है। आगे पढ़िए
दूसरी दिक्कतों के साथ ही पर्यटकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने खास प्लान बनाया है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि वीकेंड पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। शहर के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की डिमांड भेजी गई है। जरूरत पड़ने पर गज्जी बैंड से हाथी पांव मार्ग, मलिंगार चौक से रूट डायवर्ट किए जाएंगे। मसूरी में पर्यटकों की आमद बढ़ने के साथ ही कैंपटी और धनोल्टी में भी वीकेंड पर पर्यटकों के बड़ी तादाद में पहुंचने की उम्मीद है। पर्यटकों की भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। मानसून के दौरान जब हर तरफ बारिश से हाहाकार मचा था तो पर्यटक भी पहाड़ों से दूरी बनाने लगे थे, लेकिन अब मसूरी-नैनीताल जैसे शहर एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो उठे हैं।