गढ़वाल: घास काटने गई महिला को बाघ ने मार डाला, झाड़ियों में मिली अधखाई लाश

ग्रामीण कह रहे हैं कि सरकार बाघ-गुलदार तो बचा रही है, लेकिन इंसान की जान की कोई कीमत नहीं। लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Pauri Garhwal tiger attack: Tiger attack on woman in Pauri Garhwal
Image: Tiger attack on woman in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में जंगली जानवरों की बढ़ती धमक से लोग दहशत में हैं।

Tiger attack on woman in Pauri Garhwal

बाघ-गुलदार के हमले में लोगों की जान जा रही है, ग्रामीण कह रहे हैं कि सरकार बाघ-गुलदार तो बचा रही है, लेकिन सरकार के लिए इंसान की जान की कोई कीमत नहीं। बाघ के हमले की ताजा घटना पौड़ी में सामने आई। यहां बाघ ने एक महिला को मार डाला। घटना के वक्त महिला घास लेने के लिए जंगल गई थी। बाद में उसका शव झाड़ियों से बरामद हुआ। इसी तरह की एक घटना लैंसडौन में भी सामने आई है, जहां गुलदार ने एक सैनिक पर हमला कर दिया। घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना नैनीडांडा के हल्दूखाल क्षेत्र के पास की है। जहां गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल में बाघ ने एक महिला की जान ले ली। महिला खेत में घास काटने गई थी। तभी उस पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला का शव झाड़ियों में अटका था, शव को देर रात निकाल लिया गया। यह क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है। नैनीडांडा के पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख संजय गौड़ ने बताया कि यह इलाका केटीआर के जंगलों से सटा बाघ प्रभावित क्षेत्र हैं। मरने वाली महिला का नाम बिगारी देवी है। 46 साल की बिगारी देवी मंगलवार को गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों-ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो महिला का शव झाड़ियों में मिला। इसी तरह लैंसडौन में भी ड्यूटी से वापस लौट रहे बाइक सवार सैनिक पर गुलदार ने हमला कर दिया। घायल सैनिक को इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।