उत्तराखंड के इस जिले पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर, पहले खालिस्तानी और अब दिखा विदेशी झंडा

बरी गांव में एक आदमी ने अपने घर की छत पर ब्रिटेन का झंडा लगा रखा था, जिससे आसपास के गांव के लोगों की भावनाएं आहत हो रही थीं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar Foreign Flag: Foreign flag after Khalistani in Udham Singh Nagar
Image: Foreign flag after Khalistani in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का औद्योगिक जिला ऊधमसिंहनगर खालिस्तानी कनेक्शन को लेकर सुर्खियों में रहा है।

Foreign flag seen in Udham Singh Nagar

पिछले दिनों एनआईए ने यहां छापेमारी भी की थी, तब जांच एजेंसियों को कई इनपुट मिले थे। अब यहां एक ऐसी घटना हुई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। यहां बरी गांव में एक शख्स ने अपने घर पर ब्रिटेन का झंडा फहरा दिया था, पुलिस और इंटेलिजेंस टीम अब मामले की जांच कर रही है। शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी थी कि बरी गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर की छत पर ब्रिटेन का झंडा लगा रखा है, जिससे आसपास के गांव के लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। आगे पढ़िए

शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स के घर से ब्रिटेन का झंडा उतरवाया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस शख्स ने अपने घर पर ब्रिटेन का झंडा लगाया, उसका नाम परमजीत सिंह है। इंटेलिजेंस की टीम परमजीत से लगातार पूछताछ कर रही है, और ये जानने की कोशिश कर रही है कि उसने आखिर अपने घर पर भारत का झंडा न लगाकर विदेशी झंडा क्यों लगाया। जांच एजेंसियां परमजीत सिंह के विदेशी कनेक्शन को लेकर भी जानकारी जुटा रही हैं। इस मामले में संबंधित धाराओं (153 ए 268 और 504 की धारा) में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले एनआईए ने देहरादून-ऊधमसिंहनगर में रेड मारकर गन डीलर्स को हिरासत में लिया था। इन पर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट को गोलियां-कारतूस सप्लाई करने का आरोप था।