Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के लोग दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के बनने का इंतजार कर रहे हैं।
इसके बनने से प्रदेश की राजधानी देहरादून से देश की राजधानी दिल्ली तक का सफर महज ढाई घंटे में पूरा होगा। प्रदेश के विकास को नए आयाम मिलेंगे, पर्यटन बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियां भी। दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस-वे का करीब 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बस कुछ ही महीने बाद इस रूट पर वाहन दौड़ने लगेंगे। अधिकांश निर्माण कार्य इस साल के आखिर तक पूरा होने की उम्मीद है। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो साल 2024 तक इसे आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का कहना है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पहले दो फेज का उद्घाटन इस साल के अंत तक यानी दिसंबर 2023 में हो सकता है। आगे पढ़िए
इसके बाद जल्द ही इस रूट को यात्रियों के लिए भी खोल दिया जाएगा। एक्सप्रेस-वे का पहला चरण दिल्ली के अक्षरधाम और कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस-वे (जिसे ईपीई जंक्शन भी कहा जाता है) के बीच होगा, जबकि एक्सप्रेस-वे का दूसरा चरण ईपीई जंक्शन और सहारनपुर के बीच होगा। दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस-वे 12 लेन का होगा, और ये हाईवे दिल्ली और देहरादून के बीच पड़ने वाले शहरों के अलावा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई शहरों को भी कनेक्ट करेगा। एक्सप्रेस-वे सहारनपुर, शामली, बड़ौत और बागपत जैसे शहरों से होकर गुजरेगा। इसके बनने से हरिद्वार-देहरादून का सफर आसान हो जाएगा। अभी दिल्ली से देहरादून पहुंचने में 5 से 6 घंटे का वक्त लगता है। एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद ये दूरी महज ढाई घंटे में पूरी कर ली जाएगी। प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 213 किलोमीटर है, जिस पर 11 हजार 970 करोड़ रुपये की लागत आएगी।