Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
यहां रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी से तकरीबन 3 लाख की ठगी कर ली, और यह ठगी डिज़्नी हॉटस्टार रिचार्ज करने का झांसा देकर की गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के सोलानीपुरम निवासी पीड़ित अनिल शर्मा रेलवे ने बताया कि वह सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। अनिल शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने डिज्नी हॉटस्टार चैनल रिचार्ज किया था। किसी वजह से यह चैनल रिचार्ज नहीं हो पाया था। इसके चलते उन्होंने गूगल पर जाकर चैनल का टोल फ्री नंबर लेकर उसपर कॉल किया था।
कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम गौतम मिश्रा बताया था। उसने बताया था कि उन्हें कुछ देर के लिए अपना टीवी ऑन रखना पड़ेगा। इसके बाद उसने कहा कि वह उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजेगा। इस लिंक को ओपन करने के बाद उनका चैनल चालू हो जाएगा। उसकी बातों में आकर सेवानिवृत्त कर्मचारी ने लिंक ओपन किया। लिंक ओपन करते ही खाते से 2.89 लाख रुपये की रकम साफ हो गई। जब खाते से रकम की निकासी का मैसेज जब मोबाइल पर मिला तो उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने फिर से उस मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद उनके होश ही उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है। जिस नम्बर से कॉल आई थी, उसे ट्रैक किया जा रहा है।