उत्तराखंड: यहां 300 घरों पर चलेगा बुलडोजर, 10 दिन के अंदर खाली करने का अल्टीमेटम

ऋषिकेश के आईडीपीएल में वन भूमि पर बने 315 मकान से लोगों की बेदखली के आदेश किए गए हैं। डीएफओ देहरादून की तरफ से 10 दिन की मोहलत दी गई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand 300 House Bulldozer: Bulldozer action on 300 houses in Rishikesh IDPL
Image: Bulldozer action on 300 houses in Rishikesh IDPL

ऋषिकेश: उत्तराखंड में धामी सरकार जल्द ही बुलडोजर एक्शन लेने वाली है।

Bulldozer action on 300 houses in Rishikesh IDPL

एक खबर के मुताबिक ऋषिकेश के आईडीपीएल में वन भूमि पर बने 315 मकान से लोगों की बेदखली के आदेश किए गए हैं। डीएफओ देहरादून की तरफ से 10 दिन की मोहलत दी गई है। इसके बाद भी जो लोग मकान खाली नहीं करेंगे उनको जबरन हटाया जाएगा। आपको बता दें कि ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल में वन भूमि पर 1800 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं। वन विभाग द्वारा मकान को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले लोगों को नोटिस भेज कर डीएफओ ऑफिस में अपना पक्ष रखने को कहा गया था। आगे पढ़िए

लोग जनसुनवाई के लिए ऑफिस पहुंचे और इस दौरान करीब 315 परिवारों का अवैध रूप से काबिज होना पाया गया। डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी की ओर से बेदखली का नोटिस जारी कर दिया गया है। अब लोगों को 10 दिन के अंदर मकान खाली करने होंगे। अगर 10 दिन में वह खुद खाली नहीं करते तो जबरन मकान खाली करवाए जाएंगे। इसके अलावा आईडीपीएल के ब्लॉक ए और ब्लॉक बी में बसे सैकड़ो परिवारों की भी सुनवाई शुरू हो गई है। इन लोगों का पक्ष जानने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। लोगों को वन विभाग से किसी भी राहत की उम्मीद नहीं है।