Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस महकमे से एक बड़ी खबर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने जिले की थाना-कोतवालियों में बड़ा फेरबदल किया है।
11 इंस्पेक्टर और आठ सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर दिया है। बदलाव के तहत कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही ASI और चौकी प्रभारी लेवल पर भी तबादले हो सकते हैं। आदेश के मुताबिक हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा को झबरेड़ा थानाध्यक्ष बनाया गया है। यहां से एसओ धर्मेंद्र राठी को एसआइएस शाखा भेज दिया गया है।
खानपुर एसओ मनोहर भंडारी को एसओ सिडकुल बनाया गया है। यहां से एसओ नरेश राठौर को एसओ बहादराबाद बनाया गया है।
कनखल थानाध्यक्ष नितेश शर्मा को श्यामपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। यहां से विनोद थपलियाल को एसओ खानपुर भेजा गया।
पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट अब मंगलौर के कोतवाली प्रभारी होंगे।
अब तक कोतवाल रहे महेश जोशी को पुलिस कार्यालय में तैनाती दी गई है।
भगवानपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण को लक्सर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। आगे पढ़िए
इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल को प्रभारी हाईकोर्ट सेल से एसओजी प्रभारी हरिद्वार बनाया गया है।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल को प्रभारी हाईकोर्ट सेल बनाया गया है।
एसएसपी के वाचक इंस्पेक्टर आरके सकलानी को कोतवाली प्रभारी सिविल लाइन रुड़की बनाया गया है।
बहादराबाद इंस्पेक्टर रविंद्र शाह को एसओ कलियर बनाया गया है।
पथरी में तैनात इंस्पेक्टर रमेश तनवार को एसएचओ भगवानपुर बनाया गया है।
लक्सर कोतवाल रहे इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा को कनखल इंस्पेक्टर का दायित्व दिया गया है।
एसओजी इंस्पेक्टर विजय सिंह को कोतवाली प्रभारी ज्वालापुर बनाया गया है। यहां से इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा को एसएसपी के वाचक की जिम्मेदारी दी गई है।
कलियर से जहांगीर अली को प्रभारी एसओजी रुड़की बनाया गया। रुड़की सीआईयू प्रभारी रविंद्र कुमार को एसओ पथरी बनाया गया है।