Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पीएम मोदी पिथौरागढ़ जाएंगे लेकिन माना जा रहा है कि पहले प्रधानमंत्री जागेश्वर पहुंच सकते हैं। बुधवार को प्रशासन ने जागेश्वर क्षेत्र में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। आपको बता दें कि 11 और 12 अक्टूबर को पीएम मोदी पिथौरागढ़ जनपद के भ्रमण पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नैनी सैनी एअरपोर्ट से वाहन द्वारा स्टेडियम आएंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था में उत्तराखंड पुलिस कोई कसर नहीं रखेंगी। 1200 अधिकारियों और जवानों की टीम प्रधानमंत्री की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। आगे पढ़िए
पूरे उत्तराखंड से पुलिस के जवान पिथौरागढ़ भेजे जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 11 अक्टूबर को चीन सीमा से लगे ज्योलिकांग पहुंचेंगे। यहां से वो आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन करेंगे। इसके बाद नारायण आश्रम में उनका रात्रि विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उच्च हिमालय क्षेत्र में सेना, आईटीबीपी एसएसबी पहले से ही तैनात है। यहां पुलिस को सुरक्षा के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी होगी, इसके बावजूद पुलिस के 200 जवान उच्च हिमालय क्षेत्र में तैनात किए जा रहे हैं। ये जवान प्रधानमंत्री के आगमन से दो रोज-रोज पूर्व क्षेत्र में पहुंच जाएंगे। जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री 12 अक्टूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।