अभी अभी: देहरादून पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जानिए आगे का कार्यक्रम

देहरादून में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है। इस बैठक में प्रतिभाग करने के लिए सीएम योगी देहरादून पहुंचे हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Yogi Adityanath Dehradun: CM Yogi Adityanath reached Dehradun
Image: CM Yogi Adityanath reached Dehradun

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंच चुके हैं।

CM Yogi Adityanath reached Dehradun

जी हां देहरादून में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है। इस बैठक में प्रतिभाग करने के लिए सीएम योगी देहरादून पहुंचे हैं। वैसे आपको बता दें कि सीएम योगी का पैतृक घर भी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में है। आपको बता दें कि देहरादून में 7 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होनी है। इसके लिए पुलिस की तरफ भी तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। ट्रैफिक प्लान अभी से जारी कर दिया गया है। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर देहरादून के जी टी सी हैलीपैड पर लैंड हुआ। जी टी सी हैलीपैड पर टिहरी सांसद राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ही विधायक खजान दास, सविता कपूर और दुर्गेश्वरी लाल मौजूद रहे। उनके साथ साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सीएम योगी का स्वागत किया। शाम को सीएम योगी और सीएम धामी के बीच मुलाकात होगी।