खुशखबरी: उत्तराखंड को मिलने वाली है दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पढ़िए पूरी डिटेल

काठगोदाम, हल्द्वानी और लालकुआं स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन के मुताबिक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। नवंबर में काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kathgodam Delhi Vande Bharat Train: Kathgodam Delhi Vande Bharat Express All Details
Image: Kathgodam Delhi Vande Bharat Express All Details

नैनीताल: देहरादून से चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस ने गढ़वाल वासियों के सफर को आसान बनाया है।

Kathgodam Delhi Vande Bharat Express All Details

देहरादून वासियों का इंतजार खत्म हो गया, लेकिन कुमाऊं मंडल के लोग अब भी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन का इंतजार कर रहे हैं, ये इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। जल्द ही कुमाऊं मंडल के लोग काठगोदाम से दिल्ली का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस से कर सकेंगे। नवंबर महीने से काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो सकता है। इज्जत नगर रेलवे मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने इस संबंध में जानकारी दी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं डीआरएम रेखा यादव ने यहां अन्य अधिकारियों के साथ सफाई अभियान चलाया। आगे पढ़िए

इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन हेतु मुख्यालय में आवेदन किया गया है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद नवंबर में काठगोदाम से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। काठगोदाम, हल्द्वानी और लालकुआं स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन के मुताबिक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में ओवरहेड उपकरण की व्यवस्था की गई है। अनुमान है कि वंदे भारत ट्रेन संचालन की सूचनाओं के अगले चरण में इज्जतनगर रेलवे मंडल को ट्रेन मिल सकती है। ट्रेन के संबंध में प्राप्त निर्देश के अनुसार चयनित स्टेशन से ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगीं, यात्रा में लगने वाले समय की बचत होगी। लोग काठगोदाम से दिल्ली का सफर चंद घंटों में तय कर सकेंगे।