उत्तराखंड: पत्नी ने बीच सड़क पर पति को चप्पलों से पीटा, वजह भी जान लीजिए

पत्नी सरेआम पति को पीटती रही और वो मदद के लिए गुहार लगाता रहा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Wife Beaten Husband Pantnagar: Wife beats husband in Udham Singh Nagar
Image: Wife beats husband in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर का पंतनगर शहर...यहां एक गुस्साई महिला एक पुरुष को सरेआम पीटने लगी।

Wife beats husband in Udham Singh Nagar

पुरुष मदद के लिए गुहार लगाता रहा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पता चला कि शख्स की पिटाई करने वाली महिला उसकी पत्नी थी। ये भी पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इसी के चलते गुस्साई पत्नी ने पति की सरेआम पिटाई कर दी। यह घटना पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गेट पर हुई। यहां विश्वविद्यालय का एक कर्मचारी विश्वविद्यालय के गेट से बाहर आ रहा था। तभी अचानक उसकी पत्नी वहां धमक पड़ी। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, उसके बाद आगबबूला महिला पति को पीटने लगी। आगे पढ़िए

इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बलिया उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति पंतनगर विवि का कर्मचारी है। उसका अपनी पत्नी के साथ काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद पत्नी ने उस पर कोर्ट में भरण-पोषण का अभियोग दर्ज कराया है। आरोपी की पत्नी व बच्चों ने आरोप लगाया कि कोर्ट ने व्यक्ति के खिलाफ 6.5 लाख रुपये का वसूली वारंट जारी किया है। पंतनगर थाने की ओर से वारंट की तामील की जानी थी, लेकिन एसएसपी और राज्यपाल से शिकायत करने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे महिला को गुस्सा आ गया और उसने अपना सारा गुस्सा पति पर निकाला। गुस्साई महिला ने सरेआम पति की पिटाई कर दी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।