उत्तराखंड: दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर, 4 बच्चो के सिर से उठा मां का साया

बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति तथा दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
tractor bike collision Udham Singh Nagar: Bike collides with tractor in Udham Singh Nagar
Image: Bike collides with tractor in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर है।

Bike collides with tractor in Udham Singh Nagar

यहां ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर में बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में उसका पति और दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य बुरी तरह घायल हो गया। पति को स प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना में शक के आधार पर पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली को केलाखेडा थाने के बाहर खडा किया गया था। ट्रैक्टर पर गुस्साए लोगों द्वारा आग लगा दी गई। आइए आपको खबर विस्तार से बताते हैं। भजुवानगला निवासी धर्मपाल सिंह अपनी पत्नी निर्मला देवी के साथ बाइक पर होकर सत्संग सुनकर वापस घर लौट रहा था। आगे पढ़िए

इसी बीच रम्पुरा काजी के नजदीक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली और बाइको में टक्कर हो गई। बाइक के पीछे बैठी महिला ट्रैक्टर के नीचे आ गई। इसका अलावा उसका पति धर्मपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में ही राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धर्मपाल सिंह को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया है। निर्मला देवी अपने पीछे दो बेटे व दो बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।