अगर आप पिथौरागढ़ जा रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान पढ़ लीजिए, वरना परेशानी में पड़ जाएंगे आप

पीएम के कार्यक्रम के दौरान शहर के कई रूट डायवर्ट रहेंगे। ऐसे में घर से निकलते वक्त ट्रैफिक प्लान का ध्यान रखें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Pithoragarh PM Modi Visit: Pithoragarh PM Modi visit read traffic plan before coming
Image: Pithoragarh PM Modi visit read traffic plan before coming

पिथौरागढ़: 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पिथौरागढ़ में होंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Pithoragarh New Traffic Plan

पीएम के कार्यक्रम के दौरान शहर के कई रूट डायवर्ट रहेंगे। पिथौरागढ़ पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था तय कर दी है। इस दौरान कई रूट बदले जाएंगे, साथ ही कई रास्तों को बंद किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए आने वाले वाहन रई ,सिल्थाम वाया घंटाकर्ण, चिमिस्या नौला, अपटैक तिराहा ,जीआइसी होते हुए डिग्री कॉलेज मैदान में पार्क होंगे। झूलाघाट रोड से आने वाले वाहन जाखनी, तिलढुकरी, वड्ड्रा तिराहे से देव सिंह मैदान तक आएंगे और यात्रियों को उतार कर वहीं पर पार्क होंगे। भारी वाहन धारी, धमौड़ा पर पार्क होंगे, और कार्यक्रम के समाप्त होने के दो घंटे बाद शहर में प्रवेश करेंगे। सभी वाहनों की शनि मंदिर से अपटैक तिराहे तक आवाजाही पूर्ण बंद रहेगी। शहर के अंतर्गत टकाना तिराहा, कलक्ट्रेट गोल चक्कर और चंद तिराहा जीरो जोन रहेगा। यहीं पर मीडिया पार्किंग रहेगी।

वीआईपी, मंत्रीगण, सांसद, विधायकों के वाहनों की पार्किंग आकाशवाणी मैदान में की जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां कर ली गई हैं। वीवीआईपी के भ्रमण के दौरान पंडा बाईपास से डीआरडीओ, मानस एकेडमी की तरफ वाहनों की आवाजाही पूर्ण बंद रहेगी। एपीएस तिराहे में आर्मी सप्लाई गेट के पास ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। जाखनी तिराहे पर पुराने केरोसिन के पास सड़क पूरी तरह बंद रहेगी। टनकपुर से आने वाले वाहन विजडम तिराहे से 50 मीटर पूर्व रोक दिए जाएंगे। कोई वाहन टनकपुर तिराहे से आए तो उसे एनएच वाले पेट्रोल पंप पर डेढ़ सौ मीटर पूर्व ही रोक दिया जाएगा। जिले के अन्य सभी स्थानों से आने वाले वाहनों को पूर्व में ही रोक दिया जाएगा। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वाहनों को छोड़ने के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि वापसी के समय का रूट भी तय कर दिया गया है। इसके अलावा 1200 अधिकारियों और जवानों की टीम प्रधानमंत्री की सुरक्षा में मुस्तैद रहेगी। राज्य भर से पुलिस के जवान पिथौरागढ़ भेजे जा रहे हैं।