Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
इसकी तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इन्वेस्टर्स समिट से पहले राजधानी देहरादून को खूबसूरती से संवारा जाएगा। यहां सड़कों के आसपास हरियाली को बढ़ावा देने के लिए फूल और पौधे लगाए जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की ओर से इन्वेस्टर्स समिट को भव्य बनाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। इसके तहत देहरादून में मुख्य मार्गों के आसपास के घर संवारे जाएंगे। एमडीडीए को इन्वेसटर्स समिट से पहले यह काम पूरा करना है। आगे पढ़िए
डेमो के तौर पर हरिद्वार रोड और आशारोड़ी की तरफ कुछ मकानों पर ग्रीन, लाइट ग्रीन, ऑफ व्हाइट रंग करवाया जा रहा है। इसमें से जो रंग अच्छा लगेगा। वह अन्य मकानों पर भी करवाया जाएगा। इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए देश विदेश से मेहमान दून पहुंचेंगे। ऐसे में एयरपोर्ट से एफआरआई के बीच 13 मुख्य मार्गों के आसपास लैंडस्केप, होर्डिंग लगाने, वॉल पेंटिंग समेत सौंदर्यीकरण का काम होना है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन दिसंबर में होना है। इस भव्य आयोजन के लिए देहरादून को खूबसूरती से सजाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी एमडीडीए को दी गई है।