उत्तराखंड के इस जिले में बनेगी पहली सीमेंट फैक्ट्री, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार

बड़े उद्योग समूहों ने पिथौरागढ़ में सीमेंट उत्पादन के लिए पहल की, यहां फैक्ट्री स्थापित करने में दिलचस्पी दिखाई है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Cement Factory: Uttarakhand first cement factory will be established in Pithoragarh
Image: Uttarakhand first cement factory will be established in Pithoragarh

पिथौरागढ़: उत्तराखंड पर्यटन के अलावा उद्योगों के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Uttarakhand first cement factory in Pithoragarh

राज्य सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां बनाई हैं, जिससे निवेशकों की भी प्रदेश में उद्योग लगाने में दिलचस्पी बढ़ी है। इसी कड़ी में प्रदेश में जल्द ही पहली सीमेंट की फैक्ट्री लगने वाली है। ये फैक्ट्री पिथौरागढ़ में स्थापित होगी। इस उद्योग के लिए जरूरी कच्चे माल लाइम स्टोन की जरूरत होती है, जिसके पिथौरागढ़ में पर्याप्त भंडार मिले हैं। बड़े उद्योग समूहों ने यहां सीमेंट उत्पादन के लिए पहल की, यहां फैक्ट्री स्थापित करने मे दिलचस्पी दिखाई है। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में करीब 1700 हेक्टेयर क्षेत्र में लाइमस्टोन का विशाल भंडार मिला है। आगे पढ़िए

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने पिछले साल यहां सर्वे किया था। उनकी विस्तृत जांच के बाद इन दोनों स्थानों में पर्याप्त लाइमस्टोन होने की पुष्टि हुई है। गंगोलीहाट में 800 और पिथौरागढ़ शहर से लगे करीब 900 हेक्टेयर क्षेत्र में लाइमस्टोन के भंडार मिले हैं। लाइमस्टोन के भंडार ने सीमेंट कंपनियों को अपनी ओर आकर्षित किया है। जेके सीमेंट, श्रीश्री और बांगर सीमेंट, अंबुजा और अडानी समूह की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने भी यहां उद्योग लगाने में रुचि दिखाई है। तीन अक्टूबर को यहां इन कंपनियों ने सात जगह से लाइमस्टोन के सैंपल भी लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे के दौरान इस उद्योग की जिले में स्थापना को लेकर बड़े ऐलान होने की उम्मीद है।