अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ रूट पर आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, कहीं जाने से पहले पढ़िए रूट प्लान

12 अक्टूबर को जागेश्वर धाम के भनोली तहसील क्षेत्र में जमीन से लेकर आसमान तक जीरो जोन रहेगा।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Pithoragarh route diverted: Almora pithoragarh route diverted
Image: Almora pithoragarh route diverted

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़-अल्मोड़ा की यात्रा पर निकल रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें।

Almora pithoragarh route diverted

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ दौरे को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पिथौरागढ़-अल्मोड़ा जाने वाले यात्री रूट प्लान देखकर ही निकलें। नया ट्रैफिक प्लान मंगलवार रात 11 बजकर 55 मिनट से लागू हो गया है, जो कि 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस ने क्या व्यवस्था की है, ये भी बताते हैं। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को जाने वाले सभी वाहन भीमताल-खुटानी-शहरफाटक-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान होते हुए निकलेंगे। इसी तरह नैनीताल से पिथौरागढ़ को जाने वाले वाहन भवाली-खुटानी-शहरफाटक-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान होते हुए आगे जाएंगे। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, नैनीताल को जाने वाले वाहन सुवाखान-लमगड़ा, छड़ौजा तिराहा-शहरफाटक-खुटानी-भीमताल से निकलेंगे।

अल्मोड़ा, रानीखेत से पिथौरागढ़ के वाहन सिकुड़ा बैंड-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सुवाखान से आवाजाही करेंगे। पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा आने वाले वाहन सुवाखान-लमगड़ा छड़ौजा तिराहा-सिकुड़ा बैंड होते हुए आएंगे। धौलछीना, बाड़ेछीना, पेटशाल से पिथौरागढ़ को जाने वाले वाहन बाड़ेछीना तिराहा-पेटशाल-बमनस्वाल-सुवाखान होते हुए जाएंगे। प्रधानमंत्री जागेश्वर धाम भी जाएंगे। 12 अक्टूबर को जागेश्वर धाम के भनोली तहसील क्षेत्र में जमीन से लेकर आसमान तक जीरो जोन रहेगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रमस्थल तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी, न ही ड्रोन उड़ाने की इजाजत होगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की समाप्ति तक भनोली तहसील क्षेत्र में नो ड्रोन फ्लाइंग जोन रहेगा। शौकियाथल मैदान स्थित लैंडिंग स्थल से जागेश्वर तक पहुंचने वाले रास्ते को भी जीरो जोन बनाया गया है। एसपीजी की ओर से जागेश्वर मंदिर और बाजार क्षेत्र में भी जीरो जोन किया गया है। मंगलवार को डीएम विनीत तोमर ने सुरक्षा के लिहाज से गाइडलाइन जारी की।