उत्तराखंड: पत्नी की दोस्त के साथ फ्लर्ट कर रहा था पति, पत्नी ने चप्पलों से कूटा

वॉट्सएप पर हर दिन दिल वाले इमोजी भेजे जा रहे थे, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी को पति की करतूत का पता चल गया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haridwar Wife Beat Husband: Wife Beaten Husband in Haridwar Extra Marital Relationship
Image: Wife Beaten Husband in Haridwar Extra Marital Relationship

हरिद्वार: हरिद्वार में पति अपनी पत्नी की सहेली संग कई दिनों से फ्लर्ट कर रहा था।

Wife Beaten Husband in Haridwar Extra Marital Relationship

वॉट्सएप पर दिल वाले इमोजी भेजे जा रहे थे, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी को पति की करतूत का पता चल गया। पति की किस्मत खराब थी। पकड़े जाने पर पत्नी की सहेली ने सारा ठीकरा पति पर फोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साई पत्नी ने पति को चप्पल से पीटा। घटना हरिद्वार के बहादराबाद इलाके की है। यहां एक कॉलोनी में रहने वाला युवक सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। दो साल पहले युवक की शादी यूपी की रहने वाली लड़की से हुई थी। युवक की पत्नी की एक सहेली भी हाल ही में सिडकुल में काम करने आ गई। जिसके बाद सहेली का युवक के घर आना-जाना शुरू हो गया। इस बीच पति का दिल पत्नी की सहेली पर आ गया। मौका मिलते ही वो उसके साथ फ्लर्ट करने लगता।

उसने अच्छी कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर पत्नी की सहेली संग वॉट्सएप पर चैट शुरू कर दी। एक दिन सहेली ने वॉट्सएप और फेसबुक पर अपनी फोटो के साथ एक स्टेटस लगाया। पति को ये फोटो इस कदर भायी कि उसने एक के बाद एक कई दिल वाले इमोजी पत्नी की सहेली को भेज दिए। पत्नी को किसी तरह इसका पता चल गया। जिसके बाद पत्नी ने सीधे सहेली को कॉल किया। पत्नी को पति पर पहले से शक था, क्योंकि पति अक्सर उसकी सहेली की तारीफ किया करता था। मंगलवार को पति जब काम से घर लौटा तो पत्नी ने पति को चप्पल से धुन दिया। मकान मालिक ने किसी तरह पति की जान बचाई। सुबह होते ही घटना के बारे में हर किसी को पता चल गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद पत्नी ने अपनी सहेली के घर आने पर रोक लगा दी है।