Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
खासकर प्रदेश के ऊधमसिंहनगर जिले पर जांच एजेंसियों की पैनी नजर है। इस जिले का कनेक्शन कभी गैंगस्टर्स तो कभी खालिस्तानियों से जुड़ चुका है। कुछ समय पूर्व दिल्ली से गिरफ्तार हुए संदिग्ध आतंकी शाहनवाज के तार भी ऊधमसिंहनगर जिले से जुड़े पाए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि संदिग्ध आतंकी शाहनवाज ऊधमसिंहनगर के किच्छा में तीन दिन तक रुका था। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम संदिग्ध आतंकी शाहनवाज को लेकर उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा पहुंची थी। टीम उसे सिरौलीकला के उस मकान में ले गई जहां वह अपने साथी के साथ तीन दिन रुका था। मामले की जांच के लिए ऊधमसिंहनगर के एसएसपी ने स्पेशल टीम का गठन किया है। आगे पढ़िए
एनआईए की जांच के दौरान शाहनवाज और उसके साथी के किच्छा के सिरौलीकला में तीन दिन रुकने का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संदिग्ध आतंकी शाहनवाज को लेकर किच्छा पहुंची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ लोगों से शाहनवाज और उसके साथी के किच्छा के सिरौलीकला में रहने के दौरान हुई गतिविधियों को लेकर पूछताछ भी की। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। यह टीम पता लगाएगी कि शाहनवाज किच्छा के अलावा ऊधमसिंहनगर के और कौन से क्षेत्र में रुका था। साथ ही इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि इस दौरान क्या किसी ने उसकी मदद की थी। किच्छा लाने से पहले दिल्ली पुलिस की टीम उसे बहेड़ी, यूपी भी ले गई थी। जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगा रही हैं कि उत्तराखंड में रुकने के दौरान वो किस-किस से मिला था।