Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में ऐसे कितने अवैध मदरसे संचालित हो रहे हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से एक सनसनीखेज़ खबर सामने आई है। यहां चल रहे अवैध मदरसे में 22 नाबालिग बच्चियों का शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। जी हां..एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में मदरसा संचालक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका पति फरार है। हैरानी की बात तो ये है कि दोनों पति पत्नी यूपी के रहने वाले हैं और उत्तराखंड में अवैध मदरसा चला रहे हैं। यूपी के पीलीभीत के रहने वाला इरशाद अपनी पत्नी खातून बेगम के साथ 4 साल पहले सिरौलीकलां में रहने आया था। आगे पढ़िए
यहां उन्होंने तीन मंजिला इमारत का निर्माण कराया और बिना कागजों के यहां अवैध मदरसा तैयार कर लिया। यहां गरीब और नाबालिग छात्राओं को नौकरी का झांसा देकर बुलाया जाता था। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो मदरसे के एक दरवाजे पर ताला जड़ा हुआ था। इसके अलावा दूसरा दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो मदरसे में 22 नाबालिग बच्चियां और 2 नाबालिग छात्र मिले। अंधेरे कमरे में सहमी हुई बच्चियों ने बताया था कि उनसे वहां बर्तन धुलवाए जाते थे। उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता था। पुलिस ने अब मदरसा सील कर दिया है। इसके अलावा फरार इरशाद की तलाश जारी है।