गढ़वाल: 75 साल की दादी की मौत हुई, परिवार से कोई नहीं आया, पुलिस ने निभाया बेटे का फर्ज

चमोली के गोपेश्वर में चाय पत्ती बेचकर अपना गुजर-बसर करने वाली 75 वर्षीय श्रीमती पुष्पा देवी जी की शनिवार को मृत्यु हो गयी थी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Chamoli Pushpa Devi Death: Chamoli police did Funeral of elderly woman
Image: Chamoli police did Funeral of elderly woman

चमोली: ये खबर इंसानी रिश्तों को शर्मसार करती है और दूसरी तरफ खाकी में इंसानियन का फर्ज निभा रहे जवानों की कहानी भी बयां करती है।

Chamoli police did Funeral of elderly woman

जी हां ये खबर चमोली जिले से है। चमोली के गोपेश्वर में चाय पत्ती बेचकर अपना गुजर-बसर करने वाली 75 वर्षीय श्रीमती पुष्पा देवी जी की शनिवार को मृत्यु हो गयी थी। हैरानी की बात ये है कि किसी परिजन व रिश्तेदार द्वारा दावा नहीं किया गया। जब अंतिम संस्कार के लिए कोई परिजन नहीं आए तो पुलिस के जवानों ने बेटों का फर्ज अदा किया। मंगलवार को थाना गोपेश्वर के जवानों ने शव को कंधा व मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। चमोली पुलिस को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद