देहरादून में रहने वाले किराएदार सावधान, यहां 10 साल की बच्ची के साथ हुआ घिनौना काम

खबर देहरादून के पटेलनगर की है। यहां एक मकान मालिक ने अपने ही किराएदार की दस साल की बेटी का यौन शोषण किया है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Dehradun Tenant Misdeed: Landlord Misdeed with Tenants Daughter in Dehradun
Image: Landlord Misdeed with Tenants Daughter in Dehradun

देहरादून: देहरादून में अगर आप किराए के मकान में रह रहे हैं तो जरा सावधान रहें। ध्यान रखिए कहीं ऐसी घटनाओं का शिकार आपकी बेटी न हो जाए।

Landlord Misdeed with Tenants Daughter in Dehradun

जी हां देहरादून से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है। ये खबर देहरादून के पटेलनगर की है। यहां एक मकान मालिक ने अपने ही किराएदार की दस साल की बेटी का यौन शोषण किया है। जी हां हैवानियत का ये मामला जानकर पुलिस भी दंग रह गई। बच्ची की मां ने आरोपी को ऐसी गंदी हरकत करते देख लिया और पटेल नगर थाना जाकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। आगे पढ़िए

महिला ने बताया कि वो पिछले तीन चार साल से ओमपाल नाम के व्यक्ति के घर में किराए पर रह रही थी। 16 अक्टूबर की सुबह उनके पति रोज की तरह सब्जियां लेने सब्जी मंडी चले गए थे। इसके बाद वो अपने काम पर जाने के लिए उठी। जब वो शौचालय से लौटी तो मकान मालिक को बेटी के साथ अश्लील हरकत करते देखा। महिला चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गया। जब उन्होंने अपनी बेटी से इस बारे में पूछा, तो पता चला कि आरोपी काफी लंबे वक्त से ऐसी हरकतें कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। देहरादून से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जो समाज को कलंकित कर रही हैं। ऐसे में आप भी सावधान रहें।