उत्तराखंड में महिला होमगार्ड के पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में अब होमगार्ड विभाग ने 381 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति मांगी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Home Guard Recruitment Process Start 2023
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों महिला होमगार्ड की भर्ती चल रही है। भर्ती के माध्यम से प्रदेश की सैकड़ों बेटियों को होमगार्ड बनने का मौका मिला है।
Uttarakhand Home Guard Recruitment All Details
इसी कड़ी में अब महिला और पुरुष होमगार्ड के 381 पदों को भरने का प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया है। होमगार्ड विभाग ने 381 पदों पर भर्ती की अनुमति मांगी है। कमांडेंट जनरल होमगार्ड की ओर से गृह विभाग को इसके लिए पत्र लिखा गया है। प्रदेश में कुल 5618 पुरुष और 548 महिला होमगार्ड के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 5157 पुरुष और 216 महिला होमगार्ड तैनात हैं। कुछ समय पहले महिला होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। फरवरी में इसके आदेश जारी किए गए थे। वर्तमान में 320 महिला होमगार्ड की भर्ती चल रही है। अब कुल मिलाकर पुरुष होमगार्ड के 461 और महिला होमगार्ड के 13 पद रिक्त हैं।
इनमें से पुरुष होमगार्ड के 82 पद मृतक आश्रितों के लिए आरक्षित हैं। जबकि, महिला होमगार्ड के 11 पदों पर मृतक आश्रित कोटे से भर्ती होनी है। इस हिसाब से अब महिला होमगार्ड के कुल दो पदों पर भर्ती की जानी है। जबकि पुरुष होमगार्ड के 379 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अनुमति शासन से मांगी गई है। बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड का मुख्य कार्य पुलिस के सहायक के रूप में कार्य करना है। इसके तहत उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा बनाने, आपातकाल के समय व आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था में सहयोग करना होता है। विभिन्न मेलों, त्योहारों, यातायात, शांति व्यवस्था, यात्रा सीजन, बोर्ड परीक्षाओं व चुनाव के दौरान भी यह अपना योगदान देते हैं। राज्य में होमगार्ड सचिवालय समेत कई विभागों में अपनी सेवा दे रहे हैं।