गढ़वाल में जंगल गई महिला पर भालू का हमला, सिर से पूरी खाल उतरी, गले से लेकर छाती तक नोंचा

Bear attacks on woman in Tehri टिहरी के हिंडोलाखाल क्षेत्र में जंगल गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया है. जिससे वह बुरी-तरह से घायल हो गई है
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Tehri Garhwal Bear Attack: Bear attack on woman in Tehri Garhwal
Image: Bear attack on woman in Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है। कहीं बाघ-गुलदार लोगों की जान ले रहे हैं तो कहीं भालू और हाथी दहशत का सबब बने हुए हैं।

Bear attack on woman in Tehri Garhwal

टिहरी के हिंडोलाखाल क्षेत्र में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे वो बुरी-तरह घायल हो गई। महिला की हालत खराब थी। ऐसे में विधायक विनोद कंडारी ने मदद के लिए आगे बढ़कर महिला को एयरलिफ्ट कराने की व्यवस्था की। महिला को एयरलिफ्ट करा कर ऋषिकेश एम्स पहुंचाया गया है। हिंडोलाखाल के बिटूला गांव में रहने वाली 56 वर्षीय सुधा देवी घास लेने के लिए जंगल गई हुई थीं। तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया, लेकिन तब तक भालू महिला को बुरी तरह घायल कर चुका था। महिला को पहले इलाज के लिए सीएचसी हिंडोलाखाल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

सूचना मिलने पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर महिला को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला के पति सोहन लाल रतूड़ी ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे के करीब सुधा जंगल में बकरियों के साथ गई थी। तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने महिला के सिर से लेकर गर्दन के पास गंभीर रूप से नोंच लिया। महिला को जब अस्पताल लाया गया तो उसकी हालत देखकर डॉक्टर भी सिहर गए। उसके सिर की पूरी खाल उतरी हुई थी, आंख पर भी गहरे घाव थे, महिला को गले तक नोंचा गया था। अस्पताल में महिला को 50 से अधिक टांके लगाए गए। बाद में महिला को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर जीवीके हेलीपैड से एयरलिफ्ट कराकर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। परिजनों ने बेस चिकित्सालय के डॉक्टरों द्वारा तत्काल इलाज करने और विधायक विनोद कंडारी की मदद पर आभार जताया है।