ऋषिकेश में बाहर से आए युवकों की गुंडागर्दी, हॉकी से युवक को पीटा, हवाई फायर कर फरार

ऋषिकेश में कार सवार युवकों ने हॉकी स्टिक से स्थानीय युवक को पीटा, हवाई फायर कर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Rishikesh firing: Boys fired in the air in Rishikesh
Image: Boys fired in the air in Rishikesh

ऋषिकेश: ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चंद्रभागा पुल के पास कार सवार युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की।

Local youth beaten in rishikesh

बताया जा रहा है कि कार का नंबर बाहर का है, इसलिए संभावना जताई जा रही है कि सभी पर्यटक थे। कार सवार चार युवकों ने हॉकी स्टिक से स्थानीय युवक को बुरी तरह पीटा। लोगों को डराने के लिए कार में बैठे एक लड़के ने हवाई फायर किया और फरार हो गया। पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे चंद्रभागा पुल के पास ये घटना हुई। यहां कार सवार युवकों की किसी बात को लेकर लोगों के साथ बहस हो गई। जब एक स्थानीय युवक ने बहस कर रहे कार सवार युवकों का विरोध किया तो युवकों ने हॉकी स्टिक से उसे पीटना शुरू कर दिया। आगे पढ़िए

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों को डराने के लिए युवक ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया। इसके बाद तो मौके पर हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद कार सवार युवक फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस लगातार आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। कार का नंबर बाहरी राज्य का बताया जा रहा है। इससे संभावना जताई जा रही है कि कार सवार युवक पर्यटक है। कोतवाल केआर पांडे ने बताया कि कुछ युवकों ने कहासुनी होने पर फायर किया है। युवकों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।